✕
मुलुंड में पुलिस स्टेशन के पास की छह दुकानों में चोरी
By EditorialPublished on
मुलुंड स्टेशन (Mulund police station) के पूर्व दिशा में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित पांच से छह दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत कुल 51 हजार रुपये के माल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

x

मुंबई। मुलुंड स्टेशन (Mulund police station) के पूर्व दिशा में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित पांच से छह दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत कुल 51 हजार रुपये के माल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों की यह वारदात सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह स्टेशन रोड से लेकर हनुमान चौक तक पांच-छह दुकानों में चोरी हुई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वारदात के दौरान चोरों ने दो और दुकानों के ताले तोड़कर भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। पुलिस की नाक के नीचे इस तरह से पांच-छह दुकानों में चोरी की वारदात से क्षेत्र के कारोबारियों में भय और असुरक्षा का माहौल हो गया है।
मुलुंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी हेमंत जैन ने इन वारदातों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन पाटिल से मुलाकात की और कारोबारियों की ओर से इलाके में पुलिस बंदोबस्त बढ़ाए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि करीब नौ माह पहले यहां गजेंद्र जैन के दफ्तर में भी चोरी की कोशिश हुई थी। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। लिहाजा स्थानीय कारोबारियों में अपनी सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।

Editorial
Next Story
Related News
X
