Mahamangal Path Mahotsav
मुंबई। मिरा भायंदर के श्रीसप्तेश्वर सालासर हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीराणी सती मंदिर द्वारा भादी अमावस्या पर महामंगल पाठ महोत्सव (Mahamangal Path Mahotsav) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भक्तों ने दर्शन और मंगल पाठ का आनंद लिया। ममता खंडेलवाल ने राणीसती दादी का मंगल पाठ गया। शिवालिक ग्रुप ने राणी सती के जीवन का चित्रण नृत्य नाटिका के साथ किया। कार्यक्रम में दादी का जन्मोत्सव, त्रिशूल चुनरी, बारात, बिदाई,सती प्रसंग की झांकी प्रस्तुति हुई। दादी परिवार की ओर से सती का अलौकिक श्रृंगार और ज्योत ने प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। मोहित गुप्ता एवं हेमा गदेया ने भजनों के अमृत रस में दादी और उपस्थित भक्तों को रिझाया। विशेष अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता थे। मंदिर के पदाधिकारियों में विमल अग्रवाल, छेदीलाल पुरोहित, नंदू पोद्दार के निर्देशन व दादी परिवार की महिला मंडल के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित रहा। विमल अग्रवाल ने धन्यवाद यापन किया। समापन आरती एवं महाप्रसाद के साथ हुआ।
Next Story