diamonds
मुंबई। करीब 22 लाख के हीरों (diamonds) की हेराफेरी के मामले में बीकेसी पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में पति-पत्नी और बेटा शामिल हैं और तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों के नाम रेखा पारिजात मेहता, पारिजात मेहता और कार्तिक पारिजात मेहता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में शिकायतकर्ता पेशे से एक हीरा व्यापारी है और उसका भारत डायमंड बोर्स में हीरे खरीदने और बेचने का कारोबार है। रेखा मेहता उनकी परिचित हैं और वह हीरों की दलाली का काम करती हैं। पिछले साल उन्होंने शिकायतकर्ताओं को अपने पति पारिजात और बेटे कार्तिक से मिलवाया था। इसके बाद आरोप है कि तीनों ने मिलकर शिकायतकर्ता कारोबारी को अपनी ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाते हुए 22 लाख की हीरों की हेराफेरी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story