✕
बैंक लॉकर से गोल्ड की चोरी, घपले के आरोप में 2 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
एक निजी बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों को 21 करोड़ रुपये मूल्य के 29 किलो सोने की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल के अधिकारियों ने बताया कि बैंक के दो कर्मचारियों- एरिया मैनेजर राहुल सैदाने (26) और सेल्स मैनेजर नरेंद्र चौहान ने बैंक के लॉकर से सोना चुराया था।

x

मुंबई। एक निजी बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों को 21 करोड़ रुपये मूल्य के 29 किलो सोने की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल के अधिकारियों ने बताया कि बैंक के दो कर्मचारियों- एरिया मैनेजर राहुल सैदाने (26) और सेल्स मैनेजर नरेंद्र चौहान ने बैंक के लॉकर से सोना चुराया था। उन पर ‘आपराधिक साजिश’ का आरोप लगाया गया है। इस बैंक घपले के मामले में गिरफ्तारियों की संख्या अब पांच हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह सोना एक वित्तीय फर्म के पास था, जिसे उसके कर्जदारों द्वारा गिरवी रखा गया था। 29 किलो आभूषणों के 260 पैकेट थे। पिछले महीने कंपनी के दो कर्मचारियों- शाखा प्रबंधक शिवकुमार अय्यर (30) और शिवाजी पाटिल (29) को उनके एक सहयोगी सचिन सालुंके (41) के साथ घपले में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह घोटाला तब उजागर हुआ जब एक ऑडिट में सोना गायब पाया गया। दोनों कर्मचारियों ने कंपनी के अधिकारियों को अंडरवर्ल्ड का नाम लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराने की धमकी दी थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
