✕
माफ करें, कोई टिप्पणी नहीं
By EditorialPublished on
तिरूपति मंदिर (Tirupati Temple) के लड्डुओं (Laddus) के घी में कथित रूप से जानवरों की चर्बी मिलाने को लेकर मामला काफी गरमाया हुआ है। इसे लेकर देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हर कोई इसकी निंदा कर रहा है। वहीं, साउथ स्टार्स (South Stars) भी आमने-सामने हो गए हैं। पवन कल्याण (Pawan Kalyan) जैसे स्टार्स ने इस मामले पर मुखर होकर अपने विचार रखे साथ ही इस पर कार्रवाई की बात भी कही। इसी बीच अब रजनीकांत (Rajinikanth) से इस पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साधने का वीडियो भी सामने आया है। तिरूपति ल

x
चेन्नई (एजेंसी)। तिरूपति मंदिर (Tirupati Temple) के लड्डुओं (Laddus) के घी में कथित रूप से जानवरों की चर्बी मिलाने को लेकर मामला काफी गरमाया हुआ है। इसे लेकर देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हर कोई इसकी निंदा कर रहा है। वहीं, साउथ स्टार्स (South Stars) भी आमने-सामने हो गए हैं। पवन कल्याण (Pawan Kalyan) जैसे स्टार्स ने इस मामले पर मुखर होकर अपने विचार रखे साथ ही इस पर कार्रवाई की बात भी कही। इसी बीच अब रजनीकांत (Rajinikanth) से इस पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साधने का वीडियो भी सामने आया है। तिरूपति लड्डू विवाद पर रजनीकांत की चुप्पी बरकरार फैसला किया है। थलाइवा ने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, रजनीकांत को शनिवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक की। वो इस बीच मीडिया से मुखातिब भी हुए। ऐसे में बातचीत के दौरान एक्टर से तिरूपति मंदिर के लड्डू वाले विवाद को लेकर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार दिया। उनका सोशल मीडिया एक्स यानी कि ट्विटर पर एक एक्स पर सामने आए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि रजनीकांत से तिरूपति मंदिर के लड्डू विवाद को लेकर सवाल किया गया। इस पर वो पैपराजी से माफी मांगते हैं फिर इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर देते हैं। इसके बाद वो वहां से चले जाते हैं। बता दें कि रजनीकांत अक्सर विवादित मामलों पर टिप्पणी देने से बचते हैं। इसके पहले उनसे जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट पर भी रिएक्शन मांगा गया था तो उन्होंने इनकार कर दिया था।
इस रिपोर्ट के तहत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (film industry) में महिलाओं के साथ हुए शोषण को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। बहरहाल, अब अगर रजनीकांत के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो अमिताभ बच्चन के साथ 33 साल बाद स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसके पहले अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी फिल्म 'हम' में नजर आई थी। ऐसे में फैंस एक बार फिर से दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
