✕
डोम्बिवली में सौभाग्य मुनि की पुण्यतिथि मनाई
By EditorialPublished on
मेवाड़ संघ (Mewar Sangha) मुंबई उपसंघ डोंबिवली कल्याण में साध्वी कुमुदलता मसा, महाप्रज्ञा मसा, पद्मकिर्ति मसा, राजकीर्त मसा के सानिध्य में उपाध्याय मूलचंद मसा व श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्यमुनि (Saubhagya Muni) मसा की पुण्यतिथि मनाई गई।

x

मुंबई। मेवाड़ संघ (Mewar Sangha) मुंबई उपसंघ डोंबिवली कल्याण में साध्वी कुमुदलता मसा, महाप्रज्ञा मसा, पद्मकिर्ति मसा, राजकीर्त मसा के सानिध्य में उपाध्याय मूलचंद मसा व श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्यमुनि (Saubhagya Muni) मसा की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर महासती ने उपाध्याय मूलचंद मसा के जीवन पर प्रकाश डालने के बाद गुरु सौभाग्य के बारे में कहा कि उन्होंने अपनी निर्मल प्रतिभा एवं अद्वितीय गुरु भक्ति से अपने गुरु मेवाड़ संघ शिरोमणि, मेवाड़ प्रवर्तक अंबालाल महाराज के समर्पित शिष्य बनकर जहां अपने गुरु के गुरुत्व को चमकाया वहां अपने शिष्यत्व को ऐतिहासिक रूप में सफल किया।
संघ अध्यक्ष बसन्तीलाल चपलोत कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मादरेचा वक़्तावरमल सिसोदीया राजेन्द्र चपलोत ने विचार रखे। कार्यक्रम सहयोगी करणसिंह विजयसिंह बलवंत सिंह, दलेर सिंह विमल रेखा खुशी हर्षल बोलिया परिवार का सम्मान किया गया। लादूलाल कागरेचा कालूलाल हिंगड़ देवीलाल बोहरा लोकेश कागरेचा इन्दरमल वडालमिया ने नाटिका प्रस्तुति की, चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डांगी, संघ मंत्री मनोज कागरेचा, आनन्द बडोला, भावेश बोल्या, महेन्द्र चपलोत, जयन्तीलाल सिसोदिया, वैशाली चपलोत, आशा वदामा, सीमा सियाल, योगेश पानगड़िया, गौतम बाबेल, दीपक गोखरू, निकिता सिसोदिया, इशिका सियाल, काजल चौहान, देवीलाल मादरेचा, श्यामलाल कागरेचा, चत्तरलाल चौहान, बाबूलाल ओस्तवाल, दिनेश कोठारी, पुखराज सिसोदिया, नवनीत कागरेचा, मनोहर बडाला, संघ उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल लोढा, देवीलाल हिंगड़, नरेन्द्र राजावत, राकेश चपलोत, देवेन्द्र संचेती, भेरूलाल ओस्तवाल, महावीर सुराणा, राजेन्द्र बाबेल, संगठन मंत्री नवरत्न बाबेल, किरण बम्ब, सम्पत रांका, नरेश सिसोदिया, राजेश कदमालिया, जोनु मारू, राजेश वदामा, आशीष बोहरा, राजू सौलंकी आदि सक्रिय रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
