✕
56.9 लाख रुपये की अफीम के साथ, आइसक्रीम विक्रेता गिरफ्तार
By EditorialPublished on
पुणे शहर पुलिस (Pune City Police) ने 56.9 लाख रुपये की अफीम (opium) रखने के आरोप में एक आइसक्रीम विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान देवीलाल शंकरलाल अहीर (42) के रूप में की है, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और पुणे शहर के कटराज इलाके में रहता है।

x

पुणे। पुणे शहर पुलिस (Pune City Police) ने 56.9 लाख रुपये की अफीम (opium) रखने के आरोप में एक आइसक्रीम विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान देवीलाल शंकरलाल अहीर (42) के रूप में की है, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और पुणे शहर के कटराज इलाके में रहता है। एंटी नारकोटिक्स सेल के पुलिसकर्मी योगेश मंधारे की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और शनिवार सुबह अम्बेगांव से आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान, पुलिस ने उसके पास से 2.845 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसकी कीमत 56.9 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उसका सेल फोन और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया, जिसमें उसने कथित तौर पर तस्करी का सामान छिपा रखा था। एंटी नारकोटिक्स सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुदर्शन गायकवाड़ ने कहा कि आरोपी अहीर राजस्थान का रहने वाला है, लेकिन पिछले 20 सालों से पुणे में रह रहा है। गायकवाड़ ने कहा, "वह आइसक्रीम विक्रेता है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि उसने राजस्थान से अफीम खरीदी थी। आगे की जांच जारी है।" पुलिस को संदेह है कि अहीर पुणे में नशे के आदी लोगों को प्रतिबंधित पदार्थ बेच रहा था। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या इस रैकेट में कथित तौर पर और लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अहीर के खिलाफ भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
