ms dhoni
नई दिल्ली (एजेंसी)। इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से 2020 में संन्यास ले चुके भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी (Captain) छोड़ दी थी। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि थाला अगले सेशन खेलेंगे या नहीं? ऐसा पहली बार नहीं हो रहा था कि धोनी के आखिरी सीजन होने का कयास लगाया जा रहा हो। आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन होना था, ऐसे में धोनी खेल पाएंगे या नहीं यह काफी हद तक रिटेंशन नियमों पर निर्भर था। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने शनिवार को इसका ऐलान किया। इसके साथ ही थाला, उनके समर्थक और चेन्नई सुपर किंग्स की सिरदर्दी दूर हो गई। एक पुराने नियम की वापसी हुई है, जिसके तहत 5 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में प्लेइंग 11 का हिस्सा न रहने वाला खिलाड़ी अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया जा सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story