FARIDABAD
चंडीगढ़ (एजेंसी)। । हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को तगड़ा झटका लगा है। फरीदाबाद (Faridabad) से पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश मेहता ने पार्टी को अलविदा कहते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया है।
हरियाणा में आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए पार्टी के फरीदाबाद उम्मीदवार प्रवेश मेहता शनिवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। 69 साल के मेहता फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता विपुल गोयल की उपस्थिति में फरीदाबाद में भाजपा में शामिल हुए। विपुल गोयल विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद प्रवेश मेहता ने कहा, मैंने भाजपा इसलिए ज्वाइन किया कि मैं देख रहा था कि यह चुनाव हो रहा है या कोई युद्ध। मैंने कहा कि ये न हो कि तेरे लड़ने से फरीदाबाद की जनता कोई गलत फैसला ले ले। फरीदाबाद को सुंदर बनाने के लिए मैंने विपुल जी का साथ देने का फैसला किया।
उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को दावा किया कि अगर वह तीन-चार महीने पहले जेल से रिहा हो गए होते तो हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी की सरकार बन जाती। हालांकि, केजरीवाल ने यह भी कहा कि हरियाणा में अगली सरकार आप के समर्थन के बिना नहीं बन सकती।
Editorial

Editorial

Next Story