✕
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह कल से
By EditorialPublished on
अणुव्रत समिति (Anuvrat Udbodhan) मुंबई एक अक्तूबर से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन करेगी। 1 अक्टूबर को सांप्रदायिक सौहार्द्र दिवस, 2 को अहिंसा दिवस, 3 को अणुव्रत प्रेरणा दिवस, 4 को पर्यावरण दिवस, 5 को नशामुक्ति दिवस, 6 को अनुशासन दिवस और 7 को जीवन विज्ञान दिवस मनाया जाएगा।

x

मुंबई। अणुव्रत समिति (Anuvrat Udbodhan) मुंबई एक अक्तूबर से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन करेगी। 1 अक्टूबर को सांप्रदायिक सौहार्द्र दिवस, 2 को अहिंसा दिवस, 3 को अणुव्रत प्रेरणा दिवस, 4 को पर्यावरण दिवस, 5 को नशामुक्ति दिवस, 6 को अनुशासन दिवस और 7 को जीवन विज्ञान दिवस मनाया जाएगा। मुनि कमलकुमार के सानिध्य में डोंबिवली एवं डॉ. मंगलप्रज्ञा के सानिध्य में कांदि वली में आयोजन होंगे। अणुविभा राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. कुसुम लुनिया, वेस्ट जोन से संगीता हिंगड, सांप्रदायिक सौहार्द्र के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चपलोत के निर्देशन में अणुव्रत समिति अध्यक्ष रोशन मेहता, कंचन सोनी, उपाध्यक्ष विजय संचेती, चन्द्रप्रकाश बोहरा, मंत्री राजेश चौधरी, सहमंत्री मनोहर कच्छारा, किशोर धाकड़, कोषाध्यक्ष ख्याली कोठारी, संगठनमंत्री सुशील हिरण, प्रचार मंत्री मनीषा चंडालिया सक्रिय हैं। वेस्टर्न ज़ोन संयोजक किशन राठौड़, सेंट्रल से सुरेश मेहता, नवीमुंबई से जसराज छाजेड, सहसंयोजक पारस बापना, पूनम परमार, सुमन चपलोत, अरविंद सोनी, दिलीप मेहता, सचिन लोढ़ा, सुनील बोहरा, पंकज चंडालिया तथा सभी पदाधिकारियों के साथ प्रचार प्रसार संयोजक भूपेन्द्र वागरेचा व्यवस्था में लगे हैं । यह जानकारी देवेंद्र लोढ़ा ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
