✕
बावनकुले ने िकया दावा जल्द सुलझेगी महायुति के बंटवारे की गुत्थी
By EditorialPublished on
Division of Mahayuti - लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे व उम्मीदवारों की घोषणा में हुई देरी का खामियाजा राज्य की सत्तारूढ़ महायुति को भुगतना पड़ा था। इससे सबक सीखते हुए अब महायुति में शामिल घटक दलों ने सीटों के बंटवारे की गुत्थी जल्द सुलझाने का निर्णय लिया है।

x

नागपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे व उम्मीदवारों की घोषणा में हुई देरी का खामियाजा राज्य की सत्तारूढ़ महायुति को भुगतना पड़ा था। इससे सबक सीखते हुए अब महायुति में शामिल घटक दलों ने सीटों के बंटवारे की गुत्थी जल्द सुलझाने का निर्णय लिया है। इसी संदर्भ में आगामी 10 सितंबर को महायुति में शामिल घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक होनेवाली है। बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इससे संबंधित पूरे प्लान का खुलासा किया। बावनकुले ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए महायुति में सीटों बंटवारे पर चर्चा शुरू हो गई है और 10 सितंबर तक सभी सीटों का फॉर्मूला तय हो जाएगा। शनिवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दोनों उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मौजूदगी में महायुति के नेताओं की बैठक हुई।
लाडली बहन योजना के संबंध में नागपुर आए महायुति के नेताओं की मुख्यमंत्री शिंदे के सरकारी आवास पर सुबह 8:30 बजे से 1 बजे तक चली बैठक में सीट बंटवारे पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बन गई है, जबकि कुछ मुद्दे बाकी रह गए। इन सभी शेष मुद्दों पर अगले दस दिनों में पूरी चर्चा करके अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया। इससे साफ हो गया है कि 10 सितंबर तक महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति बन जाएगी। हालांकि बावनकुले ने बैठक में किसी आंकड़े के बारे में कुछ नहीं कहा। हालांकि यह जरूर तय हुआ है कि जिस पार्टी के पास जीतने योग्य उम्मीदवार होगा उसे सीट और टिकट देने पर आम सहमति बैठक में बनी हैं। अर्थात सीटों के आवंटन में केवल उसी उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी जो सीट जीत सकता है। किस पार्टी को टिकट मिलेगा यह उम्मीदवारों की क्षमता देखकर तय किया जाएगा। सभी दलों ने जरूरत के अनुसार एक कदम पीछे हटने की तैयारी दर्शाई है। इस दौरान एनडीए में शामिल अन्य दलों पर भी विचार किया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
