✕
प्र.म. किसान की राशि 6000 से 10 हजार करेंगे
By EditorialPublished on
गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने हरियाणा (Haryana) की धरती से बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर हरियाणा चुनाव (Election) में बीजेपी (BJP) की सरकार बनती है तो प्र.म. किसान की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दिया जाएगा। इसी तरह आयुष्मान भारत स्कीम (Ayushman Bharat Scheme) को लेकर कहा गया है कि बीमा को 5 लाख से बढ़ातर 10 लाख किया जाएगा। हरियाणा के अंबाले में अमित शाह ने कहा कि आप एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाएं, जो किसानों को अभी 6 हजार रुपये मिल रहे हैं, उसे बढ़ाकर 10 हजार क

x
अंबाला (एजेंसी)। गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने हरियाणा (Haryana) की धरती से बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर हरियाणा चुनाव (Election) में बीजेपी (BJP) की सरकार बनती है तो प्र.म. किसान की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दिया जाएगा। इसी तरह आयुष्मान भारत स्कीम (Ayushman Bharat Scheme) को लेकर कहा गया है कि बीमा को 5 लाख से बढ़ातर 10 लाख किया जाएगा। हरियाणा के अंबाले में अमित शाह ने कहा कि आप एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाएं, जो किसानों को अभी 6 हजार रुपये मिल रहे हैं, उसे बढ़ाकर 10 हजार कर देंगे। आयुष्मान भारत के अंदर भी अभी फ्री इलाज 5 लाख तक का मिलता है, उसे बढ़ाकर 10 लाख कर देंगे। बुजुर्गों को तो 5 लाख अतिरिक्त और देंगे। अब चुनावी मौसम में गृह मंत्री अमित शाह का यह ऐलान मायने रखता है क्योंकि किसान निधि योजना की वजह से देश के कई किसानों को फायदा हुआ है। ऐसे में अगर उस राशि को ही बढ़ा दिया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
