Riya Barde
ठाणे। महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने एडल्ट फिल्मों की स्टार रिया बर्डे (Riya Barde) को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह मूल रुप से बांग्लादेश की निवासी है और फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रह रही थी।
समाचार एजेंसी ने पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रही थी। गिरफ्तार महिला की पहचान पुलिस ने रिया अरविंद बर्डे के रूप में की है, जोकि आरोही बार्डे और बन्ना शेख के नाम से भी मशहूर है। जानकारी के अनुसार वह एडल्ट फिल्मों में काम करती है। उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पर एक व्यक्ति से सूचना मिली कि आरोपी महिला बांग्लादेशी है और धोखाधड़ी एवं जालसाजी के मामले में संलिप्त है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है। सब-इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सामान्य इरादे से संबंधित आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ विदेशी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Next Story