Fake gold
मुंबई। दहिसर (Dahisar) में नकली सोना (fake gold) देकर एक वकील को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में दहिसर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता ने सोशल साइट पर ज्वेलर रमेश पटेल की प्रोफाइल देखी थी। वह सस्ते में सोना बेचने का दावा कर रहा था। इसलिए शिकायतकर्ता ने उनसे संपर्क किया। इस समय रमेश पटेल ने उन्हें 7 लाख 20 हजार रुपये का 100 ग्राम सोना 5 लाख 20 हजार में देने का वादा किया था।
इसलिए शिकायतकर्ता आरोपी रमेश पटेल से सोना खरीदने के लिए तैयार थे। रमेश पटेल ने शिकायतकर्ता को बताया था कि उन्हें दहिसर में बुलाकर राहुल नामक व्यक्ति सोना देगा और वे राहुल को पेमेंट कर दें। जैसा तय हुआ था, 18 सितंबर को शाम वे दहिसर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे। इस समय राहुल नामक व्यक्ति वहां अपने एक साथी के साथ पहुंचा। राहुल ने शिकायतकर्ता से 5 लाख 20 हजार रुपये ले लिये और उनको सौ ग्राम वजन का एक सोने का बिस्किट दिया। बाद में पता चला कि यह बिस्किट नकली सोने का था।
Next Story