Ayodhya
अयोध्या (एजेंसी)। प्रभु राम (Prabhu Ram) की नगरी अयोध्या ( Ayodhya) धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन (Tourism) की दृष्टि से भी विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो रही है। शायद यही वजह है कि प्रभु राम के विराजमान होने के बाद अब अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है।
अयोध्या में एक सीताराम भूल भुलैया (Sitaram Bhool Bhulaiya) बनाया जाएगा जहां माता सीता की खोज अयोध्या आने वाले पर्यटक करेंगे। योगी सरकार के स्टेट स्मार्ट सिटी (Smart City) के माध्यम से नगर निगम (Municipal council) की पहल से अयोध्या में पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए दर्पण की भूल भुलैया बनाई जाएगी। यह अयोध्या समेत दुनिया भर के पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। भूल भुलैया का निर्माण करने वाले कंपनी के डायरेक्टर शाश्वत ने बताया कि अयोध्या में एक भूल भुलैया बनाई जा रही है। अभी इसके लिए टिकट के दाम को लेकर फैसला नहीं लिया गया है। नगर निगम की जब बैठक होगी, उस बैठक में यह निर्धारित किया जाएगा कि टिकट की वैल्यू क्या होगी। एक बार में इस भूल भुलैया में 20 से 30 लोग जा सकते हैं। इतना ही नहीं सुबह 10.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक इसको संचालित किया जाएगा। कोई भी पर्यटक अगर इस भूल भुलैया में जाकर भूल जाता है, तो वहां मौजूद गाइड उसे बताएंगे और समझाएंगे भी।
Editorial

Editorial

Next Story