SJVN Shimla
शिमला। एसजेवीएन (SJVN) 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक अपने सभी कार्यालयों और परियोजनाओं में स्वच्छता ही सेवा 2024 (Swachata Hi Seva 2024) का आयोजन कर रहा है। एसजेवीएन ने आज शिमला में वॉकथॉन (walkathon) और स्वच्छता अभियान (cleanliness drive) का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता उत्‍पन्‍न करना और आसपास के वातावरण को स्‍वच्‍छ रखने में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। अजय कुमार शर्मा, निदेशक कार्मिक (पदनामित), एस. मारास्‍वामी, कार्यकारी निदेशक (सिविल), चन्द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), विभागाध्यक्षों, एसजेवीएन के कर्मचारियों और राजकीय उच्च विद्यालय, नवबहार, शिमला के विद्यार्थियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ स्वच्छता गान से किया गया।
एसजेवीएन कार्यालय परिसर से वॉकथॉन आरंभ होकर धोबी घाट, छोटा शिमला में संपन्न किया गया। राजकीय उच्च विद्यालय, नवबहार के विद्यार्थियों सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने वॉकथॉन में भाग लिया और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश पर प्रकाश डाला।
इसी कड़ी में 24 सितंबर को पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय, नवबहार शिमला के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को अजय शर्मा, निदेशक कार्मिक (पदनामित) ने उनकी उत्कृष्ट रचनात्मकता एवं उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया।
Editorial

Editorial

Next Story