✕
ग्रीन पार्क में करीब तीन साल बाद होगा कोई टेस्ट मैच
By EditorialPublished on
चेन्नई में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) रोहित शर्मा की कप्तानी में अब कानपुर पहुंच चुकी है। इस दौरान विशाल जनसमूह भारतीय टीम के प्लेयर्स को देखने के लिए उमड़ पड़ा। कानपुर के ग्रीन पार्क (Green Park Kanpur) में करीब तीन साल बाद कोई टेस्ट मैच होने जा रहा है, इसलिए वहां के फैंस में गजब का उत्साह देखने के लिए मिल रहा है।

x

भारत और बांग्लादेश (Ind vs Ban) की टीमें अब दूसरे मैच के लिए तैयार हैं। चेन्नई में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) रोहित शर्मा की कप्तानी में अब कानपुर पहुंच चुकी है। इस दौरान विशाल जनसमूह भारतीय टीम के प्लेयर्स को देखने के लिए उमड़ पड़ा। कानपुर के ग्रीन पार्क (Green Park Kanpur) में करीब तीन साल बाद कोई टेस्ट मैच होने जा रहा है, इसलिए वहां के फैंस में गजब का उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। उम्मीद है कि यहां भी टीम इंडिया बांग्लादेश को चारोखाने चित्त करेगी। चेन्नई में भारत बनाम बांग्लादेश पहला मुकाबला चौथे दिन ही पहले सेशन में खत्म हो गया था, इसलिए टीम को रेस्ट का भी काफी वक्त मिल गया। भारतीय टीम कानपुर पहुंच चुकी है। इसके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जहां फैंस अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए वेताव नजर आ रहे हैं। हालांकि प्लेयर्स की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, इसलिए फैंस दूर से ही फोटो और वीडियो बना रहे थे।
27 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा मुकाबला
सीरीज का दूसरा मैच ग्रीन पार्क में है। ये मैच 27 सितंबर से शुरू होगा। मैच के वक्त की बात अगर की जाए तो ये मैच भी सुबह साढ़े न नौ वजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी करीब नौ बजे टॉस होगा। देखना ये दिलचस्प होगा कि ये मैच कितने दिन तक चलता है। माना जा रहा है कि पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होगी, इसलिए मैच तीन दिन में ही खत्म हो सकता है। हालांकि बारिश की भी आशंका जताई गई है, जो बीच बीच में आकर खलल डालती रहेगी। यहां के लोकल स्टार कुलदीप यादव के भी इस मैच में खेलने की संभावना है।
साल 2021 में न्यूजीलैंड से हुआ था कानपुर में टेस्ट
इससे पहले साल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां मुकाबला खेला गया था। ये श्रेयस अय्यर का डेब्यू टेस्ट मैच भी था। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं थे, इसलिए कप्तानी की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे के कंधों पर थी। श्रेयस अय्यर ने यहां शानदार 105 रनों की पारी खेली थी। पांच दिन तक चले मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया और ये ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इस बार क्या कुछ होगा, ये देखना काफी मजेदार होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
