✕
जूलरी शॉप से स्वर्णाभूषणों की चोरी
By EditorialPublished on
विरार में वाईके नगर स्थित गंगोत्री गोल्ड नामक जूलरी शॉप से 1 लाख 10 हजार रुपये कीमत के स्वर्णाभूषणों (gold jewelry) की चोरी का मामला सामने आया है।

x

मुंबई। विरार में वाईके नगर स्थित गंगोत्री गोल्ड नामक जूलरी शॉप से 1 लाख 10 हजार रुपये कीमत के स्वर्णाभूषणों (gold jewelry) की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात रविवार दोपहर की है। मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय 38 से 55 साल की उम्र की दो महिलाएं जूलरी शॉप में दाखिल हुई थीं। उन्होंने कान के सोने के झुमके और टॉप्स दिखाने के लिये कहा था। जूलर द्वारा दिखाए जा रहे आभूषणों में से अपनी पसंद के आभूषण चुनने की आड़ में दोनों महिलाओं ने हाथों की सफाई से कान के सोने के झुमके चुरा लिये और फिर वहां से रफूचक्कर हो गई। जूलर उदयसिंह राजपूत ने अर्नाला पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

