No Vehicle Day
जोधपुर (कासं)। जोधपुर (Jodhapur) नगर निगम (Municipal Corporation) दक्षिण ने आज नो व्हीकल डे (No Vehicle Day) मनाया। इस अवसर पर सभी अधिकारी (officers) व कर्मचारी (employees) बिना व्हीकल के ऑफिस पहुंचे। जो दूर से आए वह ई रिक्शा से ऑफिस पहुंचें। महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के कारण निगम ने आज यह कदम उठाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्म दिवस से में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जो दो अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत वृक्षारोपण (tree plantation), व स्वच्छता के अभियान चलाए जा रहे है। इस पखवाड़े में पर्यावरण में फैले प्रदूषण को कम करने के संदेश के साथ आज नो व्हीकल डे मनाया गया।
इसमें कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी पैदल, साइकिल से व ई रिक्शा से पहुंचें। अब तय किया जा रहा है कि महीने में एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाएगा जिसमें सभी बिना व्हीकल के कार्यालय पहुंचेंगे। नगर निगम में आज सुबह 10 बजे के करीब अधिकारियों व कर्मचारियों के आने का सिलसिला शुरु हुआ निगम महापौर वनिता सेठ पैदल कार्यालय में पहुंची। अतिरिक्त आयुक्त सुनिता पंकज भी पैदल ही कार्यालय में पहुंचीं। वहीं एक्स ई एन प्रवीण व सुबोध साइकिल से कार्यालय पहुंचें।
अधिकांश कर्मचारी ईरिक्शा से कार्यलय के बाहर तक आए और मुख्य द्वार से अंदर पैदल ही पहुंचें।
Next Story