✕
हरिनी बनीं श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री
By EditorialPublished on
हरिनी अमरसूर्या (Harini Amarasuriya) ने मंगलवार को श्रीलंका (Sri Lanka) की नई प्रधानमंत्री (Prime Minister ) के रूप में शपथ ली है। इसके साथ ही वह वर्ष 2000 में सिरीमावो भंडारनायके के बाद इस पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला नेता बन गई हैं। 'नेशनल पीपुल्स पावर' (एनपीपी) की 54 वर्षीय नेता अमरसर्या को नेता अमरसूर्या को राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने शपथ दिलाई। दिसानायके ने स्वयं सहित चार सदस्यों का मंत्रिमंडल नियुक्त किया है। अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य त

x
कोलंबो (एजेंसी)। हरिनी अमरसूर्या (Harini Amarasuriya) ने मंगलवार को श्रीलंका (Sri Lanka) की नई प्रधानमंत्री (Prime Minister) के रूप में शपथ ली है। इसके साथ ही वह वर्ष 2000 में सिरीमावो भंडारनायके के बाद इस पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला नेता बन गई हैं। 'नेशनल पीपुल्स पावर' (एनपीपी) की 54 वर्षीय नेता अमरसर्या को नेता अमरसूर्या को राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने शपथ दिलाई। दिसानायके ने स्वयं सहित चार सदस्यों का मंत्रिमंडल नियुक्त किया है। अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य तथा निवेश मंत्रालयों का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने (Dinesh Gunawardena) का स्थान लिया है, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हरिनी अमरसूर्या एनपीपी की सांसद हैं और श्रीलंका की 16वीं प्रधानमंत्री हैं। इस पद पर पहुंचने वाली वह तीसरी महिला हैं। इनसे पहले सिरीमावो भंडारनायके और चंद्रिका कुमारतुंगा प्र.म. बन चुकी हैं। अमरसूर्या लगभग 25 वर्षों बाद देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। भंडारनायके का तीसरा और अंतिम कार्यकाल नवंबर 1994 से अगस्त 2000 तक था। अमरसूर्या 2020 में एनपीपी के जरिए संसद सदस्य बनीं।

Editorial
Next Story
Related News
X
