✕
फर्जी दस्तावेजों की मदद से 63 करोड़ की ठगी
By EditorialPublished on
बांद्रा में फर्जी दस्तावेजों (fake documents) की मदद से करीब 63 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग डेवलपर ने खेरवाडी पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है।

x

मुंबई। बांद्रा में फर्जी दस्तावेजों (fake documents) की मदद से करीब 63 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग डेवलपर ने खेरवाडी पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। बुजुर्ग डेवलपर की शिकायत के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये उन्हें ठगी का शिकार बनाया है। तीन आरोपियों के नाम बसंतराज सेठिया, अक्षय कोठारी और रितेश ओंबालकर हैं। पुलिस की आर्थिक अपराथ शाखा इस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सेठिया ने अक्षय कोठारी और रितेश ओंबालकर की मदद से फर्जी और जाली प्रस्ताव तैयार कर शिकायतकर्ता को गुमराह कर उनके दस्तखत ले लिये। इसके जरिये आरोपियों ने शिकायतकर्ता के रिटायर होने के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें प्रामाणिक दस्तावेजों के तौर पर रजिस्ट्रार ऑफ फर्म, नगर भूमापक कार्यालय और सरकारी कार्यालयों में पेश कर उनका बेजा इस्तेमाल करते हुए कंपनी पर कब्जा जमा लिया और शिकायतकर्ता से 63 करोड़ रुपये की ठगी और धोखाधड़ी की है। मामले की शिकायत मिलने के बाद निर्मल नगर पुलिस के साथ ही आर्थिक अपराध शाखा ने संबंधित तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

