Tirupati laddus
हैदराबाद (एजेंसी)। इन दिनों तिरूपति लड्डुओं (Tirupati laddus) की मिलावट पर विवाद जारी है। खास तरीके से तैयार किए जाने वाले इन लड्डूओं में चर्बी की शिकायत पाई गई है। इसके बावजूद लड्डुओं की बिक्री में कमी नहीं आई है।
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्री वेंकटेश्वर मंदिर (Sri Venkateswara Temple) में 60 हजार श्रद्धालु (Devotees) हर रोज पहुंचते हैं। मंदिर प्रशासन के मुताबिक पिछले चार दिनों में 14 लाख तिरूपति लड्डू बेचे गए हैं। इसमें 19 सितंबर को 3.59 लाख, 20 सितंबर को 3.17 लाख, 21 सितंबर को 3.67 लाख और 22 सितंबर को 3.60 लाख लड्डू बेचे गए हैं। तिरूपति लड़ओं पर विवाद और इसके बावजूद बिक्री पर असर न पड़ने को लेकर श्रद्धालुओं ने भी अपनी राय रखी है। वेंकटेश्वर राव नाम के एक भक्त ने कहा कि हमारी श्रद्धा को इतनी आसानी से नहीं हिलाया जा सकता। गौरतलब है कि इस मंदिर में हर रोज 3 लाख लड्डू बनाए जाते हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु इन्हें जमकर खरीद भी रहे हैं। कई बार यह लोग इसे लेकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को देने के लिए भी ले जाते हैं। अगर तिरूपति लड्डुओं की इन्ग्रेडिएंट्स कर्की बात करें तो इसमें चना, गाय का घी, चीनी, काजू, किशमिश और बादाम डाला जाता है। हर रोज करीब 15000 किलो घी लड्डुओं को तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Editorial

Editorial

Next Story