Bundelkhand
भोपाल। सागर जिले में 27 सितंबर को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में बीना रिफाइनरी (Bina Refinery) के विस्तार की भी शुरुआत होगी। इसकी नींव 14 सितंबर 2023 को तभी रख दी गई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोकैमिकल्स कॉम्पलेक्स और रिफाइनरी विस्तार परियोजना की आधारशिला रखी थी। कॉम्पलेक्स पूरा होने के बाद इससे जुड़े 10 सेक्टर में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। इनमें प्लास्टिक, पाइप, पैकेजिंग सामग्री, प्लास्टिक शीट, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, मेडिकल उपकरण, मोल्डेड फर्नीचर और घरेलू-औद्योगिक उपयोग की अन्य वस्तुएं शामिल हैं। यानी इन क्षेत्रों में अलग-अलग डाउनस्ट्रीम व्यापार ईकाइयों के लिए दरवाजे खुलेंगे।
बीपीसीएल बीना रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है। इसलिए इसके बहाने सागर कॉन्क्लेव में आ रहे निवेश से पूरे बुंदेलखंड के 20 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। कॉन्क्लेव में इन्हीं बिंदुओं पर फोकस की प्लानिंग की जा रही है।
एमडी एमपीआईडीसी चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि सागर कॉन्क्लेव में पहली बार ओडीओपी के लिए भी अलग से प्लानिंग की जा रही है। ऐसे छोटे उद्यमी या युवाओं के लिए कॉन्क्लेव के दौरान ही सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें ये युवा अपने प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे।
Editorial

Editorial

Next Story