to-be CM of Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Vidhansabha Elections) को लेकर सरगर्मी तेज है। मुंबई में मातोश्री (उद्धव ठाकरे आवास) पर राज्य के भावी सीएम (CM of Maharashtra) को लेकर एक नया नाम सामने आया है। मातोश्री में उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray) की तस्वीर के साथ उनके भावी मुख्यमंत्री बनने के बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं। मातोश्री में रश्मि ठाकरे के सीएम बनाए जाने के बैनर लगने से राज्य में सियासी हलचल में मच गई। आनन-फानन में घंटे भर के अंदर ही शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के युवा कार्यकर्ताओं ने मातोश्री से बैनर हटाते हुए भी नजर आए। बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र में महिला मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी के अंदर एक धड़ा है, जो उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को सीएम का चेहरा बनाना चाहता है। बता दें कि महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। महाविकास अघाड़ी और महायुति दल के नेताओं ने अपने स्तर पर चुनावी बैठकें और जनसभाएं भी करनी शुरू कर दी हैं।
Next Story