Ravneet Singh Bit
कार्यालय संवाददाता जयपुर। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री (Union Minister of State for Railways) रवनीत सिंह बिट्ट (Ravneet Singh Bitt) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हालिया बयानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विट्ट ने साफ तौर पर कहा कि वह अपने बयान पर पूरी तरह से कायम हैं और राहुल गांधी को इससे कोई तकलीफ लेने की जरूरत नहीं है। बिट्टू ने कहा, राहुल गांधी मुझसे आकर बात करें, क्योंकि मैं भी उन्हीं में से हूँ। राहुल गांधी को मेरे से ज्यादा कौन जानता है। यह मामला कांग्रेस या भाजपा (BJP) का नहीं है, बल्कि सिक्खों का है। विट्ट ने राहुल गांधी के सिक्खों से जुड़े बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि सिक्खों को पगड़ी बांधने या कड़ा पहनने से रोका जा रहा है। मैं उनसे कहता हूँ कि अगर कोई ऐसा सिख मिल जाए जो कहे कि उसे पगड़ी बांधने या कड़ा पहनने से रोका गया हो, तो मैं उसकी बात मान लूंगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वर्तमान में सीएसएफ के डीजी भी पंजाब
(Panjab)
के एक सिक्ख हैं, और वे खुद भी एक सिख हैं। विट्ट ने जोर देते हुए कहा, राहुल गांधी खुद भी गुरुद्वारा जाते हैं, पगड़ी बांधते हैं। उन्हें कौन रोकता है?
बिट्टू ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी जानबूझकर सिक्खों (Sikh) को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी यह चाहते हैं कि सिख युवा फिर से हथियार उठा लें। उन्हें ऐसा संदेश मिल रहा है कि युवाओं को भड़काया जाए। 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए विट्ट ने कहा, राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस के राज में हजारों सिक्ख मारे गए थे। इंदिरा गांधी ने दरवार साहिव पर हमला किया और राजीव गांधी के शासन में सिक्खों का नरसंहार हुआ। अब राहुल गांधी, जो कांग्रेस (Congress) की तीसरी पीढ़ी हैं, वही कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story