Pune airport
मुंबई (प्रासं)। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Sarkar) ने सोमवार को पुणे एयरपोर्ट (Pune airport) का नाम बदलकर 'जगद्गुरू संत तुकाराम महाराज एयरपोर्ट' (Jagadguru Sant Tukaram Maharaj Airport) रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह अहम फैसला एक कैबिनेट बैठक में लिया गया और अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। नागरिक उड्डयन और सहयोग राज्य मंत्री, मुरलीधर मोहोले ने इस फैसले का ऐलान करते हुए बताया कि जगद्‌गुरू संत तुकाराम महाराज का जन्म लोहेगांव में हुआ था, जहां पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित है। तुकाराम महाराज ने अपना बचपन भी लोहेगांव में बिताया था। इसलिए, लोहेगांव और तुकाराम महाराज का एक गहरा संबंध है।
तुकाराम महाराज के नाम पर क्यों रखा जाएगा नाम
मुरलीधर मोहोले ने एक एक्स पोस्ट में कहा, इसलिए, हमने इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के सामने पेश किया, जिसमें गांव वालों और महाराष्ट्र के सभी वर्कारी समुदाय की इच्छा भी शामिल है। मोहोले ने बताया, तुकाराम महाराज (Tukaram Maharaj) ने वर्कारी संप्रदाय के माध्यम से भगवद धर्म के प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया और समाज को एक नई सोच दी, जो आज भी प्रासंगिक है। पुणे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम तुकाराम महाराज के नाम पर रखने की संवेदनशीलता हम सभी के लिए है।
केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अब इस प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार (Central government) के पास भेजा जाएगा और केंद्रीय कैबिनेट इस संदर्भ में जल्द ही फैसले लेगी। मंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। नाम में बदलाव से जुड़ीं तकनीकी प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं के चलते, यह जा उम्मीद जताई रही है कि केंद्र सरकार भी इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेगी।
Editorial

Editorial

Next Story