✕
पंजाब नैशनल बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक द्वारा
By EditorialPublished on
अग्रणी जिला बैंक जोधपुर (Jodhapur) शहर एवं जोधपुर ग्रामीण द्वारा आज जिले की संयुक्त जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन मारवाड़ इंटरनेशनल केंद्र महिला पॉलीटेक्निक कालेज, सभागार में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर ने बैठक का शुभारंभ करते हुए सभी विभागों एवं विभिन्न बैंकों से आए सभी जिला समन्वयकों को निर्देशित किया की भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सरकारी योजनाओं का अविलंब निस्तारण करना सुनिश्चित करे।

x
जोधपुर (कासं)। अग्रणी जिला बैंक (Bank) जोधपुर (Jodhapur) शहर एवं जोधपुर ग्रामीण द्वारा आज जिले की संयुक्त जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन मारवाड़ इंटरनेशनल केंद्र महिला पॉलीटेक्निक कालेज, सभागार में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर ने बैठक का शुभारंभ करते हुए सभी विभागों एवं विभिन्न बैंकों से आए सभी जिला समन्वयकों को निर्देशित किया की भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सरकारी योजनाओं का अविलंब निस्तारण करना सुनिश्चित करे।
समीक्षा बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबन्धक जोधपुर शहर कमलेश चौधरी एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक जोधपुर ग्रामीण श्याम पुरोहित द्वारा किया गया। जिला कलक्टर ने सभा को संबोधित करते हुए सभी से अनुरोध किया की भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक अंतिम लाइन में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हम सब का कर्तव्य एवं दायित्व है।
इस तिमाही बैठक के अलावा सरकारी ऋण योजनाओं की समीक्षा मासिक स्तर पर बैठक कर की जाएगी। अतः हम सबको योजनाओं को जमीनी तौर पर लागू करने के लिए पूर्ण ईमानदारी के साथ प्रयास करना होगा समीक्षा बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India), के अग्रणी जिला अधिकारी राजाराम बैरवा नाबार्ड (NABARD) से डीडीएम (DDM) जोधपुर मनीष मंडा उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभिन्न दिशानिर्देशों को लेकर जागरूकता पैदा करना एवं लम्बित सभी आवेदनों का समयानुसार निस्तारण करना है।

Editorial
Next Story
Related News
X
