Acharya Mahashraman
मुंबई। दक्षिण मुंबई (South Mumbai) तेरापंथ समाज (Terapanth Samaj) का संघ आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के सम्मुख सूरत पहुंचा। सभाध्यक्ष सुरेश डागलिया ने मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार के चातुर्मास के बारे में जानकारी दी। फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़ ने महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल की गतिविधि की जानकारी दी। सभा, युवक परिषद, महिला मंडल ने गीतिका की प्रस्तुति दी। आचार्य महाश्रमण में कहा कि संघ की सेवा करते रहे। मुख्य मुनि महावीर कुमार, साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा को फाउंडेशन एवं परिषद के बारे में जानकारी कार्य अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने दी। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि के निर्वतमान अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, रमेश मेहता, सुरेश मेहता, सभा मंत्री दिनेश धाकड़, नितेश धाकड़, युवक परिषद् अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, उत्सव धाकड़, महिला मंडल, नरेंद्र मुणोत, निलेश धाकड़ आदि सक्रिय रहे।
Next Story