Suryadutta Institute
पुणे। सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन संचालित सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट (Suryadutta Institute) ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रमाणन परिषद द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के मूल्यांकन में ए ग्रेड प्राप्त हुई है। 'नैक' द्वारा मूल्यांकन की यह प्रक्रिया सितंबर के पहले सप्ताह में की गई थी। इसमें संस्थान के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रदर्शन का व्यापक मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन के दौरान सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन ने पाठ्यक्रम के विविध पहलू, अध्यापन, शिक्षण गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार और विस्तार, शिक्षण उपकरणों के प्रभावी उपयोग, छात्र सहभाग और प्रगति के साथ-साथ शासन, नेतृत्व और प्रबंधन का प्रभावी प्रदर्शन किया।
सूर्यदत्त के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने इस सफलता पर खुशी और संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 'नैक' द्वारा मिली ए ग्रेड ने हमारा मनोबल बढ़ाया है और हमें और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। हमारा ध्येय वर्तमान की जरूरतों के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना हैं। 'सभी के लिए शिक्षा' इस सिद्धांत को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
Next Story