✕
शतरंज ओलंपियाड में भारत ने रचा इतिहास
By EditorialPublished on
भारतीय महिला टीम ने बुडापेस्ट (budapest) में जारी शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। । इससे पहले पुरूष टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब महिलाओं ने भारत (India) को दोहरी खुशी दी है। महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली (Harika Dronavalli), वैशाली रमेशबाबू (Vaishali Rameshbabu), दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh), वंतिका अग्रवाल (Vantika Agarwal), तानिया सचदेव (Tania Sachdev) शामिल थीं। वहीं, अभिजीत कुंटे (Abhijeet Kunte) कप्तान हैं। ओपन वर्ग में भारतीय मिला टीम की जीत अ

x
बुडापेस्ट (हंगरी) (एजेंसी)। भारतीय महिला टीम ने बुडापेस्ट (budapest) में जारी शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। । इससे पहले पुरूष टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब महिलाओं ने भारत (India) को दोहरी खुशी दी है। महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली (Harika Dronavalli), वैशाली रमेशबाबू (Vaishali Rameshbabu), दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh), वंतिका अग्रवाल (Vantika Agarwal), तानिया सचदेव (Tania Sachdev) शामिल थीं। वहीं, अभिजीत कुंटे (Abhijeet Kunte) कप्तान हैं। ओपन वर्ग में भारतीय मिला टीम की जीत अमेरिका द्वारा कजाकिस्तान की हार पर निर्भर थी। रविवार को अमेरिका द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी को 1-1 से बराबरी पर रोकने के बाद भारत को विजेता घोषित किया गया।
पुरुष वर्ग की भारतीय टीम में गुकेश (Gukesh), प्रज्ञानंद (Pragyananda), अर्जुन एरिगैसी (Arjun Erigaysi), विदित गुजराती (Vidit Gujarati), पेंटाला हरिकृष्णा (Pantala Harikrishna) और श्रीनाथ नारायणन (Srinath Narayanan) (कप्तान) शामिल थे। अर्जुन एरिगैसी और डी गुकेश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की और दूसरे स्थान पर रहने वाले चीन ने अमेरिका के खिलाफ दो अंक गंवाए, जिससे भारत को फायदा मिला और पदक जीतने में कामयाबी मिली। भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार शुरूआत की थी। पिछले संस्करण के चैंपियन उज्बेकिस्तान से ड्रॉ होने से पहले टीम ने अपने पहले आठ मुकाबले जीते थे।
बेटों के बाद बेटियों ने किया गौरवान्वित: भारत के पुरूष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया। शतरंज ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार बेटों और बेटियों ने स्वर्ण जीता है। पुरूष टीम ने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया और महिला टीम ने अजरबैजान को इसी अंतर से हराया।
पुरूषों ने 21 और महिलाओं ने 19 अंक हासिल किए : डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी, आर प्रज्ञानंदा, विदित गुजराती और पी हरिकृष्णा की पुरूष टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और कुल 22 में से 21 अंक हासिल किए। पुरूषों में अमेरिका ने रजत और उज्बेकिस्तान ने कांस्य जीता। डी हरिका, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव की महिला टीम ने 19 अंक हासिल किए। यहां, कजाखस्तान को रजत और अमेरिका को कांस्य मिला भारतीय खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा। गुकेश ने शीर्ष बोर्ड और अर्जुन ने तीसरे बोर्ड पर स्वर्ण जीता। महिलाओं में दिव्या देशमुख ने तीसरे और वंतिका अग्रवाल ने चौथे बोर्ड पर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 2014 और 2022 में पुरूषों ने कांस्य और महिलाओं ने 2022 में +
ओलंपियाड का कांस्य जीता था।
प्र.म. मोदी ने दी बधाई, कहा- यह सदी में पहली बार हुआ
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारत की पुरूष और महिला टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। प्र.म. ने कहा कि यह सदी में पहली बार हुआ है। बता दें कि, प्र.म. मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित करते हुए शतरंज ओलंपियाड के विजेताओं को बधाई दी। भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत ऊर्जा और सपनों से भरा हुआ है। हर दिन नए रिकॉर्ड और नई खबरें बन रही हैं। आज भारत ने शतरंज ओलंपियाड (पुरूष और महिला) में स्वर्ण पदक जीता है। यह एक सदी में पहली बार हुआ है। हमारे पूरे देश को हमारे शतरंज खिलाड़ियों पर गर्व है।

Editorial
Next Story
Related News
X
