Navbharat Literacy Campaign
जोधपुर (कास)। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (Navbharat Literacy Campaign) के तहत जोधपुर (Jodhapur) जोधपुर ग्रामीण और फलोदी जिलों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 40 हजार 49 नव साक्षरों ने हिस्सा लिया। इनमें से 26 हजार 845 महिला और 13 हजार 204 पुरुषों तरह ने भागीदारी निभाई इस से इन तीनों जिलों में शत प्रतिशत नवसाक्षरों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। साक्षरता परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए कई महिलाएं अपने पोते पोतियो के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंची। परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता निदेशालय की शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी भावना टाक ने जिला साक्षरता और सतत शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र व सहायक परियोजना अधिकारी उम्मेद सिंह राजपुरोहित के साथ जोधपुर जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिले में इस परीक्षा को लेकर 613 केंद्र ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए गए थे। इसके अलावा जोधपुर केंद्रीय कारागृह (Jodhpur Central Jail) और पिचियाक बिलाड़ा में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। हर परीक्षा केंद्र पर स्वयंसेवी शिक्षक और साक्षरता प्रभारी के सहयोग से अधिक से अधिक और असाक्षरों ने हिस्सा लिया।
केंद्रीय कारागृह जोधपुर में जेलर कविता के सहयोग से 45 पुरुष और 18 महिला कैदियों ने हिस्सा लिया पिचियाक जेल के सात पुरुष कैदियों ने मूल्यांकन परीक्षा में हिस्सा लिया। इसमें 30 वर्ष से लेकर 90 वर्ष की महिलाएं और पुरुष भी शामिल रहे।
Editorial

Editorial

Next Story