CREDAI-MCHI
मुंबई। मुंबई की हाउसिंग सोसायटीज़ के पुनर्विकास में मदद के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, क्रेडाई-एमसीएचआय (CREDAI-MCHI), जो मुंबई महानगर क्षेत्र के रियल एस्टेट डेव्हलपर्स की शीर्ष संस्था है, ने 'पुनर्विकास को आसान बनाने के लिए' शीर्षक से पहली प्रदर्शनी की घोषणा की है। यह प्रदर्शनी 28 सितंबर को जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य हाउसिंग सोसायटीज़ की पुनर्विकास की प्रक्रिया को सरल और तेज करने के लिए मुख्य हितधारकों को एक साथ लाना है, जिससे सोसाइटीज़ को प्रमुख डेवलपर्स और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स के साथ सीधे बातचीत करने का विशेष मंच मिलेगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका, महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी और स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी जैसी प्रतिष्ठित सरकारी एजेंसियों के समर्थन से यह प्रदर्शनी हाउसिंग सोसायटीज़ के लिए पुनर्विकास की जटिल प्रक्रिया को नेविगेट करने के लिए एक व्यापक समाधान बनने का वादा करती है।
क्रेडाई-एमसीएचआय के अध्यक्ष डॉमिनिक रोमेल ने कहा कि पुनर्विकास को आसान बनाने की पहल हमारे शहर के स्काईलाइन को बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, साथ ही हम उन सरकारी नीतियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर रहे हैं जो टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देती हैं। सचिव धवल अजमेरा ने कहा कि मुंबई की पुरानी होती हुई संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए पुनर्विकास बेहद महत्वपूर्ण है। हमारा ध्यान हाउसिंग सोसायटीज़ के लिए इस प्रक्रिया को सरल बनाने पर है। डेवलपर्स और सोसाइटीज़ को एक साथ लाकर, हम पुनर्विकास प्रक्रिया को अधिक सुचारू, तेज़ और पारदर्शी बना रहे हैं। कम्युनिकेशन चेयरमैन राजेश प्रजापति ने कहा कि यह प्रदर्शनी हाउसिंग सोसायटीज़ द्वारा सामना की जाने वाली मुख्य चुनौतियों का समाधान करने का उद्देश्य रखती है, जिससे उन्हें डेवलपर्स और विशेषज्ञों तक सीधी पहुंच मिलेगी।
Editorial

Editorial

Next Story