✕
आदमखोर पैंथर ने तीन दिन में तीसरे का किया शिकार
By EditorialPublished on
जिले के गोगुन्दा उपखण्ड मे एक पैंथर (panther) आदमखोर (man-eater) हो गया है। इस आदमखोर पैंथर ने शुक्रवार को खेत पर काम कर रही महिला पर हमला कर उसे गर्दन से पकड़कर जंगल में ले जाकर शिकार कर लिया। अब तक यह पैंथर तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग ने इस पैंथर को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाएं है और ड्रोन कैमरों से पैंथर की तलाश शुरू कर दी है। इधर गुरूवार को पैंथर का शिकार बने युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने गोगुन्दा-झाडोल मार्ग पर जाम लगा दिया और विभिन्न मांगों पर अड़ गए। वहीं एक गांव में पैंथर क

x
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर।जिले के गोगुन्दा उपखण्ड मे एक पैंथर (panther) आदमखोर (man-eater) हो गया है।
इस आदमखोर पैंथर ने शुक्रवार को खेत पर काम कर रही महिला पर हमला कर उसे गर्दन से पकड़कर जंगल में ले जाकर शिकार कर लिया। अब तक यह पैंथर तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग ने इस पैंथर को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाएं है और ड्रोन कैमरों से पैंथर की तलाश शुरू कर दी है। इधर गुरूवार को पैंथर का शिकार बने युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने गोगुन्दा-झाडोल मार्ग पर जाम लगा दिया और विभिन्न मांगों पर अड़ गए। वहीं एक गांव में पैंथर के घुसने पर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है और रातभर ग्रामीण ग्रुप बनाकर गांव में गश्त करते रहे।
जानकारी के अनुसार गोगुन्दा (Gogunda) में आदमखोर पैंथर ने अब तक तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस पैंथर ने बुधवार को मवेशी चराने गई एक किशोरी कमला (16) पुत्री अंबालाल गमेती निवासी उंडीथल का शिकार किया था। गुरूवार को इस पैंथर ने खुमाराम (55) पुत्र हेमा गमेती निवासी भेवड़िया के जंगल से घर लौटने के दौरान उसका शिकार कर लिया। शुक्रवार को इस आदमखोर पैंथर ने उमरिया गांव में घर के पास ही खेत पर काम कर रही हमेरी (55) पत्नी नानालाल गमेती निवासी उमरिया छाली पर घात लगाकर हमला कर दिया और गर्दन से पकड़कर उठाकर ले गया। हमेरी के चिल्लाने पर ग्रामीण इसे बचाने के लिए दौड़े पर पैंथर इसे घसीटता हुआ करीब 500 मीटर अंदर जंगल में ले गया, जहां पर इसका शिकार कर लिया। ग्रामीणों भागते हुए मौके पर भी गए, तब तक इसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पैंथर इस महिला के चक्कर काट रहा था।
खुद कर रहे है पहरेदारी
जानकारी के अनुसार आदमखोर पैंथर के सौलारिया गांव में घुसने की आशंका पर ग्रामीणों में भय पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि भेवडीया में शिकार के बाद भीम कुंड पुलिया से होते हुए पैंथर इस गांव में घुस गया। इस आशंका पर ग्रामीण ग्रुप बनाकर गांव में पहरेदारी कर रहे है।

Editorial
Next Story
Related News
X
