DRI gold seized
मुंबई। डिरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजन्स (डीआरआई) (DRI) की मुंबई टीम ने मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) में कार्रवाई कर एक दंपत्ति से 17 करोड़ रुपये का 23 किलो सोना जब्त किया। सोने की लगड़ी और कैप्सूल गिरगाम के फ़णसवाडी से मुंबई सेंट्रल ले जाने की जानकारी डीआरआई को मिली। यह सोना पायल जैन(39) और उसका पति राजेश कुमार जैन(43) भूलेश्वर में रहने वाले फरार आरोपी पंखुड़ीदेवी और उसके साथी रमेश को पहुंचाने के लिए निकले थे। आरोपी पति पत्नी के पास 23 किलो सोने का कोई बिल नही मिलने से उन्हें गिरफ्तार किया गया। डीआरआई के अधिकारी ने प्राथमिक जानकारी देते बताया कि जब्त किए गए सोना कर चोरी से भारत में लाया गया था। फरार पंखुड़ी देवी और रमेश नामक उनके साथी की गिरफ्तारी के बाद ही आगे की जानकारी मिल सकेगी।
Next Story