✕
बुमराह ने हासिल की खास उपलब्धि
By EditorialPublished on
भारतीय तेज गेंदबाज (Fast bowler) जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बांग्लादेश (bangladesh) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले भारत के 10वें गेंदबाज हैं। इसके अलावा बुमराह ऐसे छठे भारतीय तेज गेंदबाज जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने की उपलब्धि हासिल की है। बुमराह ने हसन महमूद को

x
चेन्नई (एजेंसी)। भारतीय तेज गेंदबाज (Fast bowler) जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बांग्लादेश (bangladesh) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले भारत के 10वें गेंदबाज हैं। इसके अलावा बुमराह ऐसे छठे भारतीय तेज गेंदबाज जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने की उपलब्धि हासिल की है। बुमराह ने हसन महमूद को आउट करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 11 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट झटके। बुमराह ने घरेलू मैदान पर वापसी कर अपना दम दिखाया और बांग्लादेश की पारी को लड़खड़ा दिया। बुमराह ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने मुशफिकुर रहीम, हसन महमूद और तस्कीन अहमद के विकेट झटके।
कपिल-जहीर की लिस्ट में शामिल हुए बुमराह
बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में भारत (India) के लिए 163 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने के साथ ही कपिल देव, जहीर खान, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने की उपलब्धि 227वें पारी में पूरी की।

Editorial
Next Story
Related News
X
