✕
भाजपा नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गये : पायलट
By EditorialPublished on
जिला कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय नेता, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए मोदी सरकार (Modi Sarkar) के मंत्री एवं भाजपा (BJP) नेताओं की हिंसक बयानबाजी के खिलाफ शुक्रवार को घंटाघर पर धरना विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए ए.आई.सी.सी. महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि भाजपा नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गये है और बोकलाहट में हिंसा बयान दे रहे है, जनता से किये वादे भाजपा की सरकार पूरे नहीं कर पा रही ह

x
टोंक (प्रा.सं.)। जिला कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय नेता, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए मोदी सरकार (Modi Sarkar) के मंत्री एवं भाजपा (BJP) नेताओं की हिंसक बयानबाजी के खिलाफ शुक्रवार को घंटाघर पर धरना विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए ए.आई.सी.सी. महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि भाजपा नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गये है और बोकलाहट में हिंसा बयान दे रहे है, जनता से किये वादे भाजपा की सरकार पूरे नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सौ दिन में भाजपा सरकार जनहित में कोई कार्य नहीं किये हिंसक बाते करने बीजेपी नेताओं की फितरत बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व को राहुल गांधी के दिये गये हिंसक बयानो के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता बेरोजगारी, कानून व्यवस्था तथा विकास पर कोई बात नहीं करते नफरत फैलाना इनका प्रमुख कार्य बन गया है। जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूरी तरह हार रही है देश की जनता ने इन्हें नकार दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
