Sanjay Pandey
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Elections) के मद्देनजर पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey) गुरुवार को कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए। संजय पांडे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि वे महाविकास अघाड़ी के जरिए राजनीति में उतरेंगे। संजय पांडे मुंबई की वर्सोवा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस सीट पर मौजूदा विधायक भाजपा से हैं। पांडे लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। पूर्व आईपीएस अधिकारी संजय पांडे हमेशा चर्चा में रहे हैं। संजय पांडे के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी अच्छे संबंध हैं। ठाकरे गुट के राजुल पटेल भी वर्सोवा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, उन्होंने पिछले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारी दाखिल कर बगावत की थी। पटेल को भी अच्छे वोट मिले थे। 2014 और 2019 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। 2019 के चुनाव में इस सीट पर शिवसेना की राजुल पटेल ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए 32,000 वोट हासिल किए थे। अब वर्सोवा सीट को लेकर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के बीच रस्साकशी की संभावना है। पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे कांग्रेस में शामिल हो गए और वर्सोवा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि महाविकास अघाड़ी में यह सीट किसे मिलती है। संजय पांडे के कांग्रेस में आने से उनका सिरदर्द बढ़ने की संभावना है।
Next Story