gold traders cheating
मुंबई। दो लोग अपनी व्यावसायिक पहचान बढ़ाकर व्यापार के लिए 2 करोड़ 2 लाख 53 हजार रुपये मूल्य के 2,970.230 ग्राम सोने के आभूषण लेकर भाग गए। ठगी और गबन का यह मामला जवेरी बाजार (Zaveri Bazaar) का है। आरोपियों की पहचान पांडुरंग आबा पाटिल (48) और विकी सुनील अनासन (30) के रूप में हुई है और लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस उनकी तलाश कर रही है। चेंबूर के एन. जी. आचार्य मार्ग इलाके में रहने वाले सोना व्यापारी राजेश सोनी (56) का झवेरी बाजार में सोने के आभूषण खरीदने और बेचने का कारोबार है। सोनी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 16 से 25 जुलाई के बीच आरोपी पाटिल और अनासन ने सोनी और दो अन्य कारोबारियों से 2 करोड़ 2 लाख 53 हजार 595 रुपये कीमत के 2,970.230 ग्राम सोने के आभूषण ले लिए। आरोपी पाटिल और अनासन ने न तो स्वर्णाभूषणों की रकम लौटाई और न ही शुद्ध सोना दिया। अंततः अपने साथ हुई ठगी का अहसास होने के बाद, सोना कारोबारियों ने लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में आरोपी पाटिल और अनासन के खिलाफ स्वर्णाभूषणों के गबन और ठगी की शिकायत दर्ज कराई।
Next Story