Terapanth Professional Forum
मुंबई। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (Terapanth Professional Forum) का 17वां वार्षिक अधिवेशन आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में सूरत (Surat) में आयोजित किया गया। आगामी कार्यकाल के अध्यक्ष पद की बागडोर हिम्मत मांडोत को और राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कोठारी को नियुक्त किया गया। आचार्य महाश्रमण ने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि डॉ रजनीश कुमार ने जानकारी दी। मुंबई से राज सिंघवी को राष्ट्रीय आरबिट्रेटर, मुंबई ज़ोन अध्यक्ष कमल मेहता, परामर्शक ललित डांगी, कार्यकारिणी सदस्य वंदना डांगी, डॉ कपिल सिसोदिया, डॉ चेतन परमार, मनीष कटारिया, मुंबई वेस्टर्न अध्यक्ष प्रशांत परमार, मुंबई सेंट्रल अध्यक्ष हेमंत लौढा, मुंबई सिटी अध्यक्ष नीरज मोठावत, नवी मुंबई अध्यक्ष दिलखुश मेहता, पालघर अध्यक्ष अंकित डांगी, ठाणे अविनाश घोघड की नियुक्ति हुई।
Next Story