✕
ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट ले सकेंगे यात्री
By EditorialPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) जोधपुर मंडल (Jodhpur Division) के रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के सभी रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन भुगतान के लिए टिकट खिड़की पर क्यूआर डिवाइस लगाई गई है। जिससे यात्रियों द्वारा ऑनलाइन भुगतान (online payment) कर यात्री अपना यात्रा टिकट आसानी से ले सकेंगे। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डिजिटल इंडिया (Digital India) को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दी जा रही है। जोधपुर मं

x
जोधपुर (कासं)। उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) जोधपुर मंडल (Jodhpur Division) के रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के सभी रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन भुगतान के लिए टिकट खिड़की पर क्यूआर डिवाइस लगाई गई है। जिससे यात्रियों द्वारा ऑनलाइन भुगतान (online payment) कर यात्री अपना यात्रा टिकट आसानी से ले सकेंगे। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डिजिटल इंडिया (Digital India) को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दी जा रही है। जोधपुर मंडल में 125 रेलवे स्टेशनों की टिकट खिड़की पर लगभग 162 क्यूआर डिवाइस लगाई गई है।
पीओएस और यूपीआई जैसे डिजिटल भगतान की भी सविधाः साथ ही मंडल केजोधपुर और पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशनों पर आरक्षित व अनारक्षित टिकट के लिए ऑनलाइन भुगतान के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर प्रारंभ किया है, जिस पर यात्रियों द्वारा टिकट खिड़की पर लगे क्यूआर डिवाइस (QR Device) द्वारा ऑनलाइन भुगतान कर अपना यात्रा टिकट बना सकेंगे। इस टिकट खिड़की पर केवल ऑनलाइन भुगतान की ही सुविधा रहेगी।
यात्री रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की रेल यात्रियों को टिकट किराया भुगतान करने के लिए यूटीएस मोबाइल एप, एटीवीएम क्यूआर कोड (QR Code) की सुविधा सहित पीओएस और यूपीआई जैसे डिजिटल भुगतान की सुविधा पहले से उपलब्ध है। डिजिटल भुगतान प्रणाली को अधिक उपयोगी और सुगम बनाने के उद्देश्य से जोधपुर मंडल और रेलवे विभाग द्वारा इसका विस्तार किया जा रहा है।
29 स्टेशनों पर 40 एटीवीएमः वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि मंडल के 29 स्टेशनों पर 40 एटीवीएम द्वारा डिजिटल माध्यम से अनारक्षित टिकट की सुविधा भी है। इसके साथ ही हाल ही में रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में भी बड़ा बदलाव किया है, जिसमें जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है।
कहीं से भी बक करवा सकेंगे प्लेटफॉर्म टिकटः इस सुविधा के प्रारम्भ होने के फलस्वरूप अब यात्री जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक करवा सकते हैं। इससे पूर्व यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी। कोई भी यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर टिकट बुक नहीं करवा सकता था। अब दूरी सीमा को समाप्त करने से जनरल टिकट कहीं से भी ऑनलाइन बुक हो सकता है। बता दें कि जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
