Ganpati Visarjan
मुंबई। गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) पर राजस्थानी व्यापारी मित्र मंडल अंधेरी पूर्व पारसी पंचायत रोड द्वारा सभी गणपति मंडल और गणेश भक्तों को प्रसाद के रूप में बूंदी के लड्डू और जल की व्यवस्था रखी गई। पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा, स्वीकृति शर्मा, भाजपा नेता मूर्ति पटेल, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, प्रमोद पांडे, शीतला प्रसाद, सरोज आलोक दुबे, संदीप दुबे आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत गुजरात के विधायक दिवेश सोलंकी ने गणपति वंदना से की। तुलसीराम पटेल, रमेश प्रजापति, कैलाश रावल, बंसीलाल माली, मोहन चौधरी, नवीन रायका, जीवाराम चौधरी, दिनेश प्रजापति, संतोष सुथार, नारायण पवार सहित कई राजस्थानी संस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। संचालन हमेरलाल पालीवाल ने किया।
Next Story