✕
अत्याधुनिक रक्त जाँच मशीन का लोकार्पण
By EditorialPublished on
पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल (Patanjali Ayurvedic Hospital) के तत्वावधान में संचालित पैथोलॉजी लैब में अत्याधुनिक रक्त जाँच मशीन (blood testing machine) का लोकार्पण आचार्य बालकृष्ण महाराज, केन्द्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी तथा बैंगलोर से प्रो. शिवानी ने किया।

x

हरिद्वार। पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल (Patanjali Ayurvedic Hospital) के तत्वावधान में संचालित पैथोलॉजी लैब में अत्याधुनिक रक्त जाँच मशीन (blood testing machine) का लोकार्पण आचार्य बालकृष्ण महाराज, केन्द्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी तथा बैंगलोर से प्रो. शिवानी ने किया। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारे उद्देश्यों में रोगी हित सर्वोपरि है। हम निरंतर यही प्रयास करते रहते हैं कि किस प्रकार रोगियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध करा सकें। माइंडरे बीसी 760 ऑटोमेटेड हेमाटोलॉजी एनालयसर एक अत्याधुनिक जाँच मशीन है। यह शरीर के तरल पदार्थों की सटीक और विभेदक गणना करने में सहायक है। इसका लाभ एनिमिया (रक्ताल्पता), ल्यूकेमिया (एक तरह का रक्त कैंसर), थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम होना), थ्रोम्बोसाइटोसिस, पैरासाइटिक डिजीज, रक्त विषाक्ता जनित संक्रामक रोग जैसे- सेप्सिस इत्यादि के रोगियों को मिलेगा। इस अवसर पर एम.डी. पैथोलॉजिस्ट डॉ. एस. रेनुका, मनोज कुमार सिंह, मनीष लखेड़ा, दिनेश पाली, संजय कुमार, केतन तथा सोमदेव इत्यादि उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
