priyanka
जोधपुर (कासं)। जोधपुर (Jodhapur) SDM प्रियंका विश्नोई (Priyanka Vishnoi) की पेट के ऑपरेशन (Operation) के बाद क्वीयत बिगड़ गई है। उनका इलाज जोधपुर के हो वसुंधरा अस्पताल (Hospital) में अस्पताल में हुआ था। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरती जऔर उन्हें एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) ज्यादा दे दिया गा खून ज्यादा बह गया। कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। विश्नोई की हालत नाजुक है और के अहमदाबाद में भतीं हैं। वसुंधरा अस्पताल के मैनेजमेंट ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
प्रियंका विश्नोई मूल रूप से बीकानेर की रहने वाली है और साल 2016 के बैच की RAS हैं। वर्तमान में जोधपुर एसडीएम पद पर हैं। उन्होंने पेट दर्द की शिकायत पर वसुंधरा हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवाया था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। नाजुक हालत को देखते हुए विश्नोई की अहमताबाद के सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया। मामले में कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की पत्र लिखकर जांच करने का आदेश दिया है। जांच की रिपोर्ट अगले 3 दिन में देने के लिए कहा गया है।
मेले की सभा में भी प्रार्थना की गई: एसडीएम प्रियंका विश्नोई की तबीयत बिगड़ने के बाद से विश्नोई समाज के लोग व कर्मचारी उनकी सेहत में सुधार होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गत दिनों खेजडली मेले के दौरान भी सभा में उनके लिए प्रार्थना की गई थी।
सीनियर डॉक्टरों की टीम का गठनः एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. भारती सारस्वत ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर पांच डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। टीम में गायनी विभाग से . रंजना देसाई, मेडिसिन से डॉ. इंदू धावानी, सर्जरी से डॉ. विजय शमां, न्यूरोलॉजी से डॉ. शुभकरण खींचड़, एनेस्थीसिया से डॉ. नवीन पालीवाल को शामिल किया गया है।
कमेटी की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई होगी
जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया एसडीएम प्रियंका विश्नोई के इलाज में लापरवाही को लेकर उनके परिजनों ने वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत की थी। जांच कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। उसी रिपोर्ट के बाद ही सारी स्थिति साफ होगी। अगर । जांच में उनके उपचार में लापरवाही सामने आती है तो तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story