✕
भारत ने पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता
By EditorialPublished on
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy) का फाइनल मुकाबला मेजबान चीन और भारत (China vs India) के बीच खेला गया। भारतीय टीम छठी बार फाइनल खेलने उतरी थी, जबकि चीन का ये पहला फाइनल था।

x

हुलुनबुङ्गर (एजेंसी)। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy) का फाइनल मुकाबला मेजबान चीन और भारत (China vs India) के बीच खेला गया। भारतीय टीम छठी बार फाइनल खेलने उतरी थी, जबकि चीन का ये पहला फाइनल था। चीन की टीम पहली बार में ही खिताब जीतने के प्रयास से उतरी थी और टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी। भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल पांचवीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला चीन के हुलुनबुइर शहर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा।
मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया। चीन की टीम चार क्वार्टर के बाद भी गोल नहीं कर पाई। भारत को 4 जबकि चीन को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन दोनों टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। इससे पहले तीसरे प्लेस के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ कोरिया को 5-2 से हरा दिया।
बराबरी पर रहा पहले क्वार्टर का खेल
भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले क्वार्टर का खेल बराबरी पर रहा। पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन चीन के डिफेंडर और गोलकीपर ने शानदार खेल दिखाते हुए उसे गोल में कन्वर्ट नहीं होने दिया। अभिषेक सिंह ने 8वें मिनट में गोल पर सीधा शॉट मारा। यहां चीन के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।
दूसरे और तीसरे क्वार्टर में स्कोर 0-0
दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारत और चीन की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर में चीन की टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम को इस क्वार्टर में बहुत कम मौके मिले, लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल पाए। चीन के डिफेंडरों ने भारतीय अटैक का मजबूती के साथ सामना किया। इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी बिना गोल के रहा। इस क्वार्टर में चीन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और कुछ मौके उन्होंने जरूर बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंडर ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।
भारत को पांचवां खिताब
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एकछत्र राज किए हुए है। भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल इससे पहले 2011, 2016, 2018 और 2021 में जीता है। अब टीम 2024 में इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल हुई है।
हालांकि, 2016 का टूर्नामेंट भारत ने पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से जीता है। इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे सफल टीम पाकिस्तान की है, जो तीन बार खिताब जीतने में सफल हुई है। इस बार पाकिस्तान की टीम कांस्य पदक जीतने में सफल हुई है। चीन की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची और सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।
चौथे क्वार्टर में जुगराज का गोल
फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चौथे क्वार्टर में पहला गोल दागकर चीन पर 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए यह गोल जुगराज सिंह ने चौथे क्वार्टर के 7वें मिनट में किया। यहां कप्तान हरमनप्रीत ने अभिषेक को पास दिया जिसके बाद डी के अंदर जुगराज ने डिफलेक्ट करके गोल किया।
मैच के 56वें मिनट में चीन ने भारतीय बढ़त को बराबर करने के लिए अपने गोलकीपर को हटा लिया, लेकिन चीन गोल करने में असफल रही। जुगराज का गोल डिसाइडर साबित हुआ।
भारत सबसे सफल टीम
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने पांच और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था।

Editorial
Next Story
Related News
X
