✕
पू. सी. रेलवे में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान की शुरूआत
By EditorialPublished on
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में आज स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान (Swachhta Hi Seva campaign) की शुरूआत की गई। पू. सी. रेलवे मुख्यालय परिसर के डॉ. भूपेन हजारिका सभा गृह में पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
_202409171220248084.jpg)
x
_202409171220248084.jpg)
मालीगांव। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में आज स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान (Swachhta Hi Seva campaign) की शुरूआत की गई। पू. सी. रेलवे मुख्यालय परिसर के डॉ. भूपेन हजारिका सभा गृह में पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ रेल अधिकारी, मुख्यालय के कर्मचारी और विभिन्न संघों एवं यूनियनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इसी प्रकार की स्वच्छता शपथ पू. सी. रेलवे के सभी मंडलों में भी दिलाई गई। आज यानी 16 सितंबर से 'स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता' विषय के साथ शुरू हो रहा यह अभियान 02 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ भारत दिवस समारोह के साथ समाप्त होगा। पखवाड़ाव्यापी चलने वाले इस अभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कार्यस्थलों, रेल पटरियों और स्टेशन परिसर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
