✕
ओसवाल सभा की प्रथम पिकनिक एवं स्नेह मिलन 'मल्हार 2024' आसवाल
By EditorialPublished on
ओसवाल सभा (Oswal Sabha) की प्रथम पिकनिक (picnic) एवं स्नेह मिलन समारोह 'मल्हार 2024' (Malhar 2024) द एसेंसिया रिसोर्ट एंड स्पा में सम्पन्न हुई। सभा अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया कि ओसवाल सभा की प्रथम पारिवारिक पिकनिक थी जिसमें 1000 से भी अधिक सदस्य शामिल हुए। सचिव आनंदीलाल बंबोरिया ने बताया कि पिकनिक में सभी आयु वर्ग के लिए कई तरह के गेम्स, फी हाऊजी आदि रखे गए। इस दौरान सांस्कृतिक में मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर सभी सदस्य रोमांचित हो गए। सभा के कोषाध्यक्ष फतेहसिंह मेहता ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दे

x
उदयपुर (वि)। ओसवाल सभा (Oswal Sabha) की प्रथम पिकनिक (picnic) एवं स्नेह मिलन समारोह 'मल्हार 2024' (Malhar 2024) द एसेंसिया रिसोर्ट एंड स्पा में सम्पन्न हुई। सभा अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया कि ओसवाल सभा की प्रथम पारिवारिक पिकनिक थी जिसमें 1000 से भी अधिक सदस्य शामिल हुए। सचिव आनंदीलाल बंबोरिया ने बताया कि पिकनिक में सभी आयु वर्ग के लिए कई तरह के गेम्स, फी हाऊजी आदि रखे गए। इस दौरान सांस्कृतिक में मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर सभी सदस्य रोमांचित हो गए। सभा के कोषाध्यक्ष फतेहसिंह मेहता ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी पिकनिक संयोजक एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अरुण मांडोत, विनय भाणावत तथा रवि डूंगरवाल को प्राइड ऑफ ओसवाल एवं मनमोहनराज सिंघवी को (ओनर ऑफ एसेंसिया रिसोर्ट) का विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभा उपाध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत, आरसी मेहता, विनोद लसोड़, हिमांशुराय नागोरी, अभिषेक पोखरना, भूपेश खिमेसरा, स्नेहदीप भाणावत आदि उपस्थित रहे। पिकनिक संयोजक मनीष नागोरी, फतेहलाल कोठारी, कमल कोठारी, नरेंद्र चौधरी, हिमांशु मेहता, मनीष मलहारा, विनोद गदिया थे। डॉ. प्रमिला जैन एवं तरुण मेहता ने संयोजन किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
