Nitesh Rane
मुंबई। बीजेपी विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में एक गणपति कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने के आरोप में भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर राणे और नवी मुंबई में एक गणपति कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक संकल्प घराट ने बिना अपेक्षित अनुमति के उल्वे में सात दिवसीय गणपति समारोह का आयोजन किया था और राणे मुख्य अतिथि थे। शिकायत में कहा गया है कि 11 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान राणे ने कथित तौर पर अपने भाषण में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया और लोगों को भड़काया। प्रथम सूचना रिपोर्ट नितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Next Story