Environment Protection Yatra
मुंबई। नवी मुंबई नेरुल से नाकोड़ा राजस्थान तक पैदल यात्रा एवं पर्यावरण सुरक्षा यात्रा (Environment Protection Yatra) भारतीय जनता पार्टी नेता गणेश नाईक ने झंडा फहराकर रवाना की। आरम्भ में अणुव्रत वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। विनोद कोठारी, सीमा सोनी, विराग मधु मालती, कल्याण मित्र अर्जुन सिंघवी, मुंबई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रोशन मेहता, मंत्री राजेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ख़्याली कोठारी, जसराज छाजेड, देवेंद्र लोढा आदि उपस्थित रहे। नवी मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर कैलाश शिंदे की भी उपस्थिति रही।
Next Story