✕
असंभव को संभव करने की शक्ति रखता है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार प्रगति पथ पर अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में विकसित हुआ गुजरात मॉडल सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है।

x

गांधीनगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार प्रगति पथ पर अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में विकसित हुआ गुजरात मॉडल सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है। देश में ऊर्जा तथा विशेष कर नवकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि को अभियान के रूप में लेना प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता को दर्शाता है। री-इन्वेस्ट 2024 कार्यक्रम इसी कड़ी में आज गुजरात में आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन कम करने और सोलर एनर्जी-विंड एनर्जी, हाइडल पावर के क्षेत्र में गतिविधियों का विस्तार इस कार्यक्रम में विचार-विमर्श के प्रमुख बिंदु हैं। बिना ऊर्जा के विकास संभव नहीं है। वर्तमान परिदृश्य में नवकरणीय ऊर्जा सोने पर सुहागा जैसी है और इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे प्रयास देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नवकरणीय ऊर्जा के माध्यम से वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य दिया है, इसे प्राप्त करने में मध्यप्रदेश अपना हर संभव योगदान देगा। प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने री-इन्वेस्ट 2024 कार्यक्रम में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास पथ पर अग्रसर होने संबंधी मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट और एक्सपो समारोह में मध्यप्रदेश में क्लीन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में किऐ जा रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश असंभव को संभव करने की शक्ति रखता है। हम प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करने के लिये प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करने को दृढ़संकल्पित हैं। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने री-इन्वेस्ट 2024 के सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश असंभव को संभव करने की शक्ति रखता है। वर्ष 2012 में प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा की क्षमता 500 मेगावॉट से भी कम थी, लेकिन प्रदेश में अलग से विभाग का गठन कर तथा नीतियों और विभिन्न प्रोत्साहन के फलस्वरूप ही पिछले 12 सालों में राज्य की नवकरणीय ऊर्जा क्षमता में 14 गुना से अधिक वृद्धि हुई और आज राज्य की कुल ऊर्जा क्षमता में 21 प्रतिशत नवकरणीय ऊर्जा का योगदान है। मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार करने में भी अग्रणी राज्य है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा किमिशन मोड में 2025 तक सभी शासकीय भवनों पर सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में 464.65 करोड़ रूपए की लागत से 227.54 एकड़ का अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित किया जा रहा है। राज्य सरकार इस जोन में भूमि, विद्युत, जल दरों पर आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। इसके अंतर्गत एक रुपए टोकन राशि पर भूमि आवंटन होगा, लीज रेंट की वार्षिक दर एक रुपए प्रति वर्गमीटर होगी। विद्युत दर में 4 रुपए 36 पैसे प्रति यूनिट प्रथम 5 वर्षों तक छूट रहेगी, साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा अन्य कई प्रकार की रियायतें भी दी जाएंगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
