✕
अजित पवार के भावी मुख्यमंत्री वाले पोस्टर लगे
By EditorialPublished on 17 Sept 2024 5:30 AM IST
इस बीच महायुति में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान अब सबके सामने आने लगी हैं। दरअसल, बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाया गया है।
_202409171427009634.jpg)
x
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha elections) से पहले सियासत तेज हो गई है। माना जा रहा है कि नवंबर से दिसंबर के बीच चुनाव हो सकते हैं। इसी के चलते सभी पार्टियों ने अभी से कमर कस ली है और लोगों के बीच रैलियां करने लगे हैं। इस बीच महायुति में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान अब सबके सामने आने लगी हैं। दरअसल, बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाया गया है। अखिल भारतीय तनुलवाडी वेस सार्वजनिक गणेश मंडल पंडाल में अजित पवार के ये पोस्टर लगे मिले। हालांकि, इससे पहले भी एनसीपी कार्यकर्ता अजित पवार के भावी मुख्यमंत्री वाले पोस्टर लगाए जा चुके हैं। महायुति में कलह की बातें सामने आने के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की। वे उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर भी गए और पूजा की। इसके बाद उन्होंने वहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने गठबंधन में सभी को एकसाथ काम करने की राय दी और एकजुट होकर काम करने को कहा। वहीं, पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने मुंबई का दौरा किया और शिंदे, फडणवीस और अजीत पवार के साथ बैठक की थी। राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और पवार की एनसीपी राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
